Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ललितपुर में अलग अलग जगहों पर हादसों में पांच की मौत,पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Apr 6, 2025
Post views : 239

ललितपुर में अलग अलग जगहों पर हादसों में पांच की मौत,पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत!

  उत्तर प्रदेश ललितपुर : दरअसल ललितपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भीषण हादसे हो गये, जानकारी के अनुसार हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है पुलिस जांच में जुट गई है कोतवाल प्रभारी तालबेहट अनुराग अवस्थी ने बताया कि ग्राम पवा के हाईवे पर पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया. जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई. दोनों ललितपुर जिले के बड़ौदा डांग के रहने बाले बताये जा रहे हैं उन्होंने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दूसरी घटना ललितपुर रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है जहां एक मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से दो युवकों की मौत हो गई. जिसमें दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है सूचना मिलते ही आरपीएफ एएसआई राकेश राय और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे दोनों शवों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. एक मृतक की उम्र करीब (35) वर्ष और दूसरे की (30) वर्ष बताई गई है जीआरपी थानाध्यक्ष नवीन कुमार के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक मोहल्ला नेहरू नगर के रहने वाले हो सकते हैं   और तीसरी घटना थाना नाराहट के ग्राम गोना की बताई जा रही है इलाके में बड़े पुल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है थानाध्यक्ष नाराहट प्रमोद ने बताया कि अज्ञात शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हुई है शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन