Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं के मद्देनजर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन,की ये मांगे!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jul 4, 2025
Post views : 151

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं के मद्देनजर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन,की ये मांगे!

  उत्तर प्रदेश बरेली : दअरसल आगामी श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को शिवसेना की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में सावन मास के दौरान कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और धार्मिक महत्व को देखते हुए समुचित प्रशासनिक तैयारियों पर जोर दिया वहीं प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रावण मास का शुभारम्भ होने को है समय रहते ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना अनिवार्य है।ज्ञापन में प्रमुख रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी तथा असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और उपद्रव के रोकथाम हेतु खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने की मांग शामिल होने के साथ यात्रा मार्ग व शिवालयों के निकट स्थित मांस एवं मदिरा की दुकानों को बंद रखने की माँग शामिल है।विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार,चिकित्सीय सहायता शिविर,और शीतल पेयजल की व्यवस्था किए जाने की माँग की है।शराब और मीट की दुकान कहीं कावड़ यात्रा को अपवित्र न कर दें इसका पूरा ध्यान रखा जाए।गड्ढामुक्त और स्वच्छ सड़कों की व्यवस्था के साथ-साथ जलभराव से निपटने के उपाय किए जायँ साथ ही शिवालयों में विशेष कर सोमवार को अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती। समूचे यात्रा मार्ग पर प्रकाश और शुद्ध पेयजल की समुचित उपलब्धता कराईं जाए।वहीं दीपक पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि श्रद्धालु किसी भी प्रकार की असुविधा के शिकार न हों वहीं श्री पाठक ने यह भी स्पष्ट किया कि शिवसेना का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था की रक्षा करना ही नहीं बल्कि जनव्यवस्था और सामाजिक समरसता को भी बनाए रखना है यदि प्रशासनिक मशीनरी समय रहते सक्रिय हो तो यह पावन यात्रा और भी भव्य मर्यादित तथा सुरक्षित बन सकती है।ज्ञापन देने वालों में महानगर प्रमुख आयुष वर्मा,सुधा शर्मा,प्रभजोत कौर,नवीन शर्मा,शुभम रस्तोगी,शशांक पाठक,शिवम श्रीवास्तव,नवीन सक्सेना,अर्चित मिश्रा हिमांशु रस्तोगी,संजय चंद्रा,विनोद राजपूत,अरविंद सिंह,प्रभाकर सिंह,आकाश सिंह,प्रदीप गंगवार,शिवम सक्सेना,आदि शामिल रहे।  

व्युरो :- मुनीश कुमार गुप्ता।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन