Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: खेलते-खेलत छत पर मासूम की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jan 13, 2025
Post views : 136

खेलते-खेलत छत पर मासूम की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप!

  उत्तर प्रदेश झांसी : झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम (10 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घर की छत पर मासूम के शव मिलने की सूचना परिजनों को सूचना दी गई जिसके बाद बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया परिजनों का कहना है कि बच्चा छत पर खेलने गया था परिजनों ने मासूम की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी के अनुसार झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक का दस साल का बेटा बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुआ था वह गांव के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था रविवार की स्कूल की छुट्टी होने के कारण परिजन उसको घर पर अकेला छोड़कर खेत चले गए पिता ने बताया कि बेटे को ट्यूशन जाना था, इसलिए उसकी मां उसको छोड़ जानवरों को संभालने के लिए चली गई थी दोपहर में उसका बेटा छत पर खेल रहा था अचानक मोहल्ले के लोगों ने छत पर उसका शव देखा मोहल्ले में शोर होता सुन भतीजा पहुंचा परिजन आनन-फानन में मासूम को टहरौली स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए तो डॉक्टरों ने मना कर दिया इसके बाद मासूम को झांसी के मेडिकल काॅलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पिता का आरोप है कि किसी ने उनके बेटे की हत्या की है उनका कहना है कि बेटे में इतनी समझ नहीं थी कि वह आत्महत्या कर सके पिता ने पुलिस जांच की मांग की है इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है उल्दन थाना प्रभारी दिनेश कुरील ने बताया कि बच्चा छत पर खेल रहा था खेल-खेल में उसने गले रस्सी डाल ली इसी बीच उसका पैर फिसल गया, जिससे उसका गला फंस गया और उसकी मौत हो गई परिजनों ने किसी से कोई दुश्मनी न होने की बात कही है आस-पास के लोगों से पूछताछ में अभी तक हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है परिजनों की तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन