Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी का विरोधः मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, May 15, 2025
Post views : 211

विजय शाह के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

सैय्यद फ़ैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में उन्नाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद चर्चा में आईं। एमपी के मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने डीजीपी को 4 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद विजय शाह पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। हालाकिं बढ़ते विरोध के बाद मंत्री विजय ने माफी मांगी है लेकिन विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

गुरुवार को उन्नाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर विजय शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनकी मांग है कि मंत्री विजय शाह को मंत्रीमंडल से बर्खास्त व कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा ने प्रदर्शन के समापन पर कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के पक्ष में खड़ी रही है और भविष्य में भी ऐसे हर अपमानजनक बयान के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाई जाएगी। इधर, कांग्रेस शहर अध्यक्ष फैज़ फारुकी ने कहा कि विजय शाह की टिप्पणी से 140 करोड़ भारतीयों का अपमान हुआ है। उन्होंने मांग की कि विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। फैज़ फारुकी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी की कोई और सेना का अपमान करने की हिम्मत न करे। उन्होंने कहा कि भाजपा मंत्री का यह बयान अशोभनीय है।

कांग्रेसियों ने सेना को धर्म से जोड़ने को देश की आत्मा पर हमला बताया। उन्होंने नारी शक्ति और सेना की सर्वोपरिता पर जोर दिया। कांग्रेस कार्यकताओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी को पूरे देश की बहन बताया। उन्होंने कहा कि सेना का एकमात्र धर्म देश की रक्षा और बलिदान है।

कांग्रेस प्रदर्शनकारी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए जुलूस के रूप में निकले। पुलिस ने उन्हें पुलिस क्लब के पास रोक दिया। मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन में मंत्री विजय शाह के तत्काल बर्खास्त और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में हनुमंत सिंह, सुभाष सिंह जावेद कमाल, तनमय श्रीवास्तव समेत कई प्रमुख नेता शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन