Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शहर काजी के साथ पुलिस की बैठक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Sep 22, 2025
Post views : 196

आई लव मोहम्मद कहना गलत नहीं, भ्रम से बचें

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के मनोहर नगर में रविवार को बिना अनुमति निकाले गए जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात को काबू में रखने के लिए सोमवार को कोतवाली उन्नाव में शहर काजी और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद शहर काजी ने कहा कि "आई लव मोहम्मद कहने पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। शहर काजी ने मुस्लिम युवाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का प्रदर्शन जुलूस की शक्ल में न निकाला जाए। न ही नारेबाजी की जाए जिससे माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देना ही उचित होगा।

मुस्लिम युवाओं से अपील जीएनआरएफ फाउंडेशन के अध्यक्ष असलम मदनी ने मुस्लिम युवाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के प्रोटेस्ट को जुलूस या नारेबाजी का रूप न दिया जाए। उन्होंने कहा कि “अपनी बात शांतिपूर्वक ज्ञापन के जरिए अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि उन्नाव का माहौल खराब न हो।”

बवाल पर पुलिस की कार्रवाई

रविवार शाम को हुए बवाल में पुलिस पर पत्थरबाजी की गई थी। इस मामले में गंगाघाट कोतवाली में 8 नामजद और 30 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

इलाके में तैनात पुलिस बल

घटना के बाद से इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न पैदा हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन