Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मंत्री धर्मपाल सिंह : वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुस्लिमों को मिलेगा उनका हक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 5, 2025
Post views : 198

उन्नाव भाजपा कार्यलाय में हुआ अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के क्रम में भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां जिले की प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि नए वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुस्लिमों को उनका हक मिलेगा। भाजपा कार्यालय में आयोजित हुए जनजागरण अभियान को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि पुराने वक्फ बोर्ड में तमाम खामियां थी, जिसके चलते गरीब मुसलमानों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। ज्यादातर दबंग लोग वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जा करते जा रहे थे। ऐसे में भारत सरकार ने इस बिल में संशोधन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड की 80 प्रतिशत संपत्ति पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। किसी न किसी प्रकार से धन उगाही की जा रही है। नए बिल से गरीब मुसलमानों व उनके बच्चों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें उनका हक भी मिलेगा। वह जब चाहें, तब वक्फ बोर्ड की संपत्ति के बारे में जानकारी कर सकते हैं।

अल्पसंख्यक आयोग की सद्स्य रुमाना सिद्दकी ने कहा कि पुराने बिल में कई भ्रांतियां होने के कारण गरीब, पिछले मुसलमान बोर्ड की संपत्तियों के बारे में न तो उन्हें जानकारी हो पाती थी और न ही उन्हें कोई लाभ हो पाता था। भाजपा सरकार में बिल में संशोधन कर इसका लाभ गरीबों और समाज के निचले पायदान पर गुजर-बसर करने वाले मुस्लिमों को भी इसका लाभ मिलेगा। भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब मुसलमानों की समस्याओं को देखते हुए वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन का निर्णय लिया।

अल्पसंख्यक मोर्चा के आरिफ की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष नुरुल हक़ के संचालन में हुए कार्यक्रम में सांसद स्वामी साक्षी जी महाराज, जिलाअध्यक्ष अनुराग अवस्थी, महामंत्री नूतन सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, विधायक श्रीकांत कटियार, विधायक बंबा लाल दिवाकर , विधायक अनिल सिंह, विधायक  बृजेश रावत, रसूलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी, गंज मुरादाबाद नगर पालिका अध्यक्ष सलीम हाजी, रहीस खान, मोहम्मद जफर, इजहार खा, गुड्डू व बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन