Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बरेली बिलपुर रेलवे क्रासिंग पर किया जा रहा मरम्मत कार्य ग्यारह दिन में पूर्ण,यातायात प्रारम्भ!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Jul 6, 2025
Post views : 130

बरेली बिलपुर रेलवे क्रासिंग पर किया जा रहा मरम्मत कार्य ग्यारह दिन में पूर्ण,यातायात प्रारम्भ!

https://youtu.be/9mJlDx6rIqw उत्तर प्रदेश बरेली जनपद के फतेहगंजपूर्वी में दातागंज मार्ग स्थित बिलपुर रेलवे क्रासिंग संख्या 344/सी,पर बीते 27 जून से अप और डाउन दिशा की पटरियों पर मरम्मत कार्य एवं स्लीपर बदलने आदि कार्य के चलते रेलवे क्रासिंग 11,दिनों से पूर्णत्या बन्द था जिससे आम जनमानस को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी खासकर भारी वाहन, कार,ईरिक्शा,रिक्शा,मोटर बाइक आदि वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं वाहन चालकों को रेलवे फाटक क्रास करने के लिए दो से तीन किलो मीटर का जोखिम भरा सफर तैय करना पड़ा और बारिश होने पर गडढों युक्त बैकल्पिक मार्गो से 2--3 किलो मीटर का सफर तैय करना पड़ा जहाँ से गुजरते समयं फिसलने से कई राहगीर चोटिल भी हो गए।मरम्मत कार्य 27 जून से प्रारम्भ होकर 3 जुलाई को पूर्ण कर लेने की सूचना दी गई थी किन्तु रेलवे अधिकारियों का कहना था कि बारिश के चलते मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं हो सका जिसके चलते 7,जुलाई तक मरम्मत कार्य पूर्ण कर लेने का पत्र रेलवे अधिकारियों ने विभिन्न अधिकारियों को देकर अवगत कराया था।वहीं लोगों का कहना था कि शुरुआत में मरम्मत कार्य काफी धीमी गति के साथ किया गया जिससे मरम्मत कार्य करने का समयं 4,दिन और बढ़ाया गया है जो आम जनमानस के लिए काफी दुख दाई साबित हुआ।  

वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा

    रेलवे फाटक बन्द होने से जहाँ वाहन चालको को इधर उधर वाहन लेकर भटकना पड़ा वहीं छोटे छोटे स्कूली बच्चे स्कूल नहीं पहुँच पाए जो घरों में रहकर पढ़ाई कम खेलकूद ज्यादा करते नजर आए और विभिन्न स्कूल प्रबंधन स्कूल/कार्यालय और मरीजों को अस्पताल पहुँचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।    

यह हुआ मरम्मत कार्य

  सीनियर सेक्शन इंजिनियर(रेल पथ)शाहजहांपुर के निर्देशानुसार पीडबल्यूआई स्पेशल केशरी लाल व जयद रजा की देख रेख में शनिवार को डाउन दिशा की पटरियों का मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिए जाने के बाद रविवार को मेन अप दिशा की पटरियों के जर्जर साढ़े 18 मीटर टुकड़े को काटकर बहार निकालने बाद अपराह्न 13,10 बजे से 15,15 बजे तक कुल दो घंटा 5,मिनट का रेल ब्लाक लेकर नई पटरी को बेल्ड मशीन द्वारा जोड़कर रेल यातायात सुचारु किया गया इसके बाद रबर राइज पटलो को पुनःपटरियों के बीच डाल दिया गया सायं 5,55 बजे दो पहिया यातायात सुचारु हो गया।दातागंज मार्ग पर स्थित उक्त बिलपुर रेलवे क्रासिंग पर 11,दिन में मरम्मत कार्य पूर्ण होने से वाहन चालकों समेत राहगीरों को भारी परेशानी से राहत मिली है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन