Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: रायबरेली में हथियार से हमला कर शॉपकीपर की हत्या, छत पर फेंक दिया खून से सना शव!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jan 24, 2025
Post views : 106

रायबरेली में हथियार से हमला कर शॉपकीपर की हत्या, छत पर फेंक दिया खून से सना शव!

    उत्तर प्रदेश रायबरेली : जिले में अज्ञात बदमाशों ने युवक के सिर पर किसी हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामला थाना बछरावां क्षेत्र के नवपुरवा मजरे सेहंगों पश्चिम गांव का है नवपुरवा मजरे सेहंगों पश्चिम गांव के रहने वाले 36 साल के लवकुश चौरसिया गांव के बगल में ही परचून की दुकान है गुरुवार की रात 10 बजे तक वह जब घर नहीं आया तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की वहां भी वह दिखाई नहीं दिया तो कुछ लोग छत पर देखने गए तो देखा की लवकुश का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले लवकुश की दुकान में चोरी भी हुई थी इस मामले में एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिंहा ने बताया कि थाना बछरावां क्षेत्र में लव कुश चौरसिया पुत्र रामकुमार चौरसिया निवासी ग्राम नवपुरवा की अपनी दुकान पर छत पर शव मिला है मृतक के सिर के ऊपर चोट के निशान है मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए थे घटनास्थल पर निरीक्षण किया गया है तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन