Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नदीं में उतराता मिला युवती का शव, कमर में बंधी रस्सी के सहारे लटक रही थी बालू भरी बोरी,हत्या की आशंका!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Mar 23, 2025
Post views : 155

नदीं में उतराता मिला युवती का शव, कमर में बंधी रस्सी के सहारे लटक रही थी बालू भरी बोरी,हत्या की आशंका!

    उत्तर प्रदेश झांसी : दरअसल उत्तर प्रदेश के झांसी टहरौली थाना क्षेत्र में रामनगर घाट के पास बेतवा नदी से शनिवार शाम एक युवती का शव उतराता बरामद हुआ युवती के शव की कमर से रस्सी और बालू भरी बोरी बंधी थी ऐसे में युवती का हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है शव के शिनाख्त और पोस्टमार्टम होने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी बताया जा रहा कि शनिवार को लुहरगांव के पास बेतवा नदी में कुछ लोगों ने युवती का शव बहता हुआ देखा था, युवती का शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों के ग्रामीण नदी तट पर एकत्र होने लगे और पुलिस को सूचना दी गई पुलिस के पहुंचने पर शव बाहर निकलवाया गया युवती के दाएं हाथ में कलावा बंधा था उसने बैगनी रंग का छापेदार सलवार सूट पहना है कमर में बंधी रस्सी के सहारे बालू भरी बोरी लटक रही थी हालांकि की युवती की पहचान नहीं हो सकी चश्मदीद युवती की हत्या के बाद शव नदी में फेंके जाने की आशंका जता रहे थे टहरौली सीओ अजय कुमार शनिवार दोपहर कुछ राहगीरों ने शव नदी में उतराते देखा था इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, गोताखोरों की मदद से शव नदी से बाहर निकलवाया गया शव युवती (30) का है शव के कमर में रस्सी के सहारे बालू भरी बोरी भी बंधी हुई थी आशंका है कि हत्या के बाद शव को नदी में फेंका गया है शव लगभग एक सप्ताह पुराना है आसपास के गांववालों से युवती की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन शव पहचान नहीं हो सकी युवती के फोटो आसपास के गांव और जिले के सभी थानों में भेजे गए हैं, शव को झांसी मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन