Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

थाना ए0एच0टी0यू0- वर्ष 2016 से अपहर्ता/गुमशुदा चल रही युवती को बरामद कर की गई विधिक कार्यवाही । ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आज “राजभाषा हिन्दी का महत्व एवं कार्यालयी कार्य में हिन्दी का प्रयोग” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्य

1.70 लाख ठगे

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फर्जी वीजा-टिकट देकर विदेश भेजने का झांसा : 1.70 लाख ठगे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 23, 2026
Post views : 52

नौकरी के नाम पर युवक को दिए मेडिकल और यात्रा के दस्तावेज, चेक भी हुई बाउंस; कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

उन्नाव। विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 1.70 लाख रुपये लेने के बाद उसे फर्जी वीजा, मेडिकल सर्टिफिकेट और फ्लाइट टिकट थमाने का मामला सामने आया है। रुपये वापस मांगने पर युवक को 1.70 लाख रुपये की चेक दी गई, लेकिन वह भी बाउंस हो गई। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सदर पुलिस ने रुस्तमपुर सरोसी निवासी संजय यादव और उसके तीन-चार अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

दस्तावेज देखकर युवक को हुआ शक

अचलगंज थाना क्षेत्र के बेहटा नथई सिंह निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संजय यादव ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। नौकरी के लिए उससे अलग-अलग प्रक्रिया के नाम पर कुल 1.70 लाख रुपये लिए गए। इसके बाद आरोपी की ओर से उसे मेडिकल सर्टिफिकेट, वीजा और फ्लाइट टिकट उपलब्ध कराए गए।कुलदीप के अनुसार, कुछ समय बाद उसे इन दस्तावेजों के फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने विदेश जाने के बजाय अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी काफी समय तक रुपये लौटाने के नाम पर उसे टालता रहा।

रुपये लौटाने के लिए दी चेक भी नहीं हुई पास

शिकायत के मुताबिक, लगातार रुपये मांगने के बाद आरोपी ने कुल 1.70 लाख रुपये की चेक दी। कुलदीप ने चेक बैंक में लगाई तो वह बाउंस हो गई। इसके बाद जब उसने आरोपी को चेक के भुगतान न होने की जानकारी दी तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित ने यह घटना शेखपुर नहर के पास होने की बात पुलिस को बताई है।

पहले थाने, फिर जनसुनवाई और एसपी से शिकायत

कुलदीप का कहना है कि उसने मामले की शिकायत 9 जून को कोतवाली सदर में की थी। इसके बाद 15 जून को जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। 17 जून को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देने के साथ ही रजिस्टर्ड डाक से भी शिकायत भेजी गई। इसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया।

दूसरे युवकों को भी फंसाने का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से संपर्क करता है। आरोप है कि पासपोर्ट और दूसरे जरूरी दस्तावेज लेने के बाद उनसे रुपये मांगे जाते हैं। कुलदीप ने मामले में आरोपी के साथ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका भी जताई है। पुलिस अब दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपों की जांच करेगी और दस्तावेजों की वास्तविकता समेत रुपये के लेनदेन की जानकारी जुटाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन