Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

180 बुजुर्गों ने पकड़ी अयोध्या की राह : रामलला के दर्शन को तीन बसों से जत्था रवाना

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Aug 18, 2026
Post views : 88

सदर विधायक पंकज गुप्ता की पहल पर कराया गया तीर्थाटन

उन्नाव। सदर विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड के रुस्तमपुर गांव से मंगलवार को करीब 180 बुजुर्ग अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। तीन बसों से निकली तीर्थयात्रा को लेकर बुजुर्गों में उत्साह नजर आया। यात्रा सदर विधायक पंकज गुप्ता की ओर से निजी संसाधनों से संचालित की जा रही तीर्थाटन यात्रा के तहत कराई गई। बसों के रवाना होने के दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी यात्रा की जानकारी ली और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि माता-पिता के समान बुजुर्गों की सेवा करना और उन्हें तीर्थस्थलों के दर्शन कराने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बुजुर्गों का आशीर्वाद परिवार और समाज के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पहले पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनुपम साहू ने विधायक को पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। यात्रा में शामिल बुजुर्ग अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे।ग्रामीणों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा की व्यवस्था होने से उन्हें धार्मिक स्थल के दर्शन का अवसर मिला है। इस दौरान प्रधान राजू अवस्थी, मसवासी मंडल अध्यक्ष सुशील रावत, अमित प्रधान, प्रभान शंकर, राम शंकर, मुकेश, बूथ अध्यक्ष रेनू वर्मा, नीरज सिंह, जयनारायण, पिंकू सिंह, छोटे सिंह परिहार और रजत तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन