Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

टिसुआ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन से डीजल : चोरी करने के मामले में एक्शन,दो अभियुक्त गिरफ्तार, सरगना समेत अन्य की तलाश जारी!

मुनीश गुप्ता

Sun, Nov 16, 2025
Post views : 481

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में रेलखण्ड शाहजहांपुर के थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र में स्थित टिसुआ रेलवे स्टेशन पर काफी समयँ से मालगाड़ी के इंजन से डीजल चोरी के मामले में रेलवे पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

आपको ज्ञात हो कि यह घटना कुछ ही दिन पूर्व प्रकाश में आई थी।जिसका रेलवे पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान नीलेश (20)वर्ष व शिवकुमार उर्फ नन्नू उर्फ सोनपाल (19)वर्ष के रूप में हुई है जो थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम मटैनिया निवासी बताए गए हैं।

पुलिस सूत्रों अनुसार पूँछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बिहार निवासी दिलीप को उक्त चोरी का मास्टरमाइंड बताया है।अभियुक्तों की निशानदेही पर रेलवे पुलिस अब दिलीप की तलाश में जुट गई है और मामले का विस्तृत रूप से जल्द खुलासा किए जाने की फिराक में है।

मालगाड़ी के इंजन से डीजल चोरी करने की घटना का कुछ ही दिन पूर्व एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें चोर मालगाड़ी के इंजन से डीजल चोरी कर कंटेनरों में भरते दिखाई दे रहे थे।

ट्रेन के लोको पायलट ने इंजन में डीजल के असामान्य स्तर को देखा और संदिग्ध स्थिति ज्ञात होने पर जांच शुरू की गई।कि आज शनिवार को रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सफलता हांसिल की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों द्वारा सैकड़ों लीटर डीजल चोरी करने की योजना बनाई गई थी जिस पर रेलवे सुरक्षा बल(RPF) ने सफलता हांसिल करते हुए चोरों की योजना को नाकाम कर दिया।

मामले की शेष जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गयीं जो शेष अभियुक्तों की शीघ्र तलाश कर डीजल चोरी मामले का पूर्णत्या खुलासा करेगी।गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय प्रस्तुति के बाद जेल भेज दिया गया।

Tags :

Bareilly news

Railway police action

Thif diesel in engine

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन