Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

एक जिस्म एक जान है हम यही पहचान है हम, सोनू, मोनू ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

मृतक आश्रित की रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

खाते से रकम निकलती रही, भनक तक नहीं लगी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दही में प्रशासन-पुलिस का संयुक्त विशेष अभियान : प्रशासन ने केमिकल कारोबारियों की सुरक्षा व्यवस्था की ली जांच

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Nov 13, 2025
Post views : 428

अधिकारियों ने कहा—सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं

उन्नाव। अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दही थाना क्षेत्र में चल रही केमिकल फैक्ट्रियों और विस्फोटक पदार्थों से जुड़ी दुकानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, सीओ सिटी दीपक यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह और थाना दही प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे। टीम ने क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों और गोदामों में जाकर सुरक्षा इंतजाम, लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज और भंडारण व्यवस्था की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने कैमिकल से जुड़े कारोबारियों को सख्त हिदायत दी। टीम ने स्पष्ट कहा कि विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण में जरा सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन हर हाल में किया जाए। अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालकों और दुकानदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और आग लगने या रिसाव की स्थिति में तुरंत निपटने के उपायों की जानकारी भी दी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो कठोर कार्रवाई से परहेज़ नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध या असुरक्षित केमिकल कारोबार पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है। दही थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन