Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

ग्राहक बनकर शराब दुकानों पर पहुंचे आबकारी अधिकारी

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भूमि पर कथित कब्जे की शिकायत, जांच की मांग : अख्तियार पुत्र स्वर्गीय नूर हसन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपनी कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप

आलम वारसी 2

Wed, Aug 26, 2026
Post views : 124

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मिलक बुजपुर आशा निवासी अख्तियार पुत्र स्वर्गीय नूर हसन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपनी कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी ग्राम मदनापुर स्थित खसरा संख्या 390 और खरगपुर जगतपुर स्थित खसरा संख्या 446 में कृषि भूमि है।

शिकायतकर्ता ने कथित आरोप लगाया कि कुछ लोग इन जमीनों को ग्राम समाज की भूमि बताकर कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। उसने नवी हसन, महबूब और मतलूब समेत अन्य लोगों पर कथित रूप से दबंगई के जरिए जमीन पर कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायत में लेखपाल से मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, काशीपुर-अलीगंज हाईवे से सटी खसरा संख्या 362 की करीब चार बीघा भूमि पर भी कथित कब्जा किया गया है। आरोप है कि इस भूमि पर निर्माण कर दुकानों और भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा सरकारी स्कूल के पास करीब दो बीघा से अधिक भूमि पर भी कथित अवैध कब्जे की बात कही गई है।

अख्तियार ने जिलाधिकारी से संबंधित भूमि की उच्चाधिकारियों से जांच और मौके का मुआयना कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में उनकी भूमि ग्राम समाज की पाई जाती है तो वह उसे ग्राम समाज को देने के लिए तैयार हैं, लेकिन यदि भूमि निजी स्वामित्व की पाई जाती है तो कथित कब्जा हटाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कथित अवैध कब्जे और निर्माण की स्थिति स्पष्ट करने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन