Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डोडा छिलका की बड़ी खेप बरामद : बरेली पुलिस ने पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार !

Geeta Sharma

Sat, Nov 15, 2025
Post views : 163

उत्तर प्रदेश बरेली। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दिव्यानी लान के पास दबिश देकर दो तस्करों को बाइक सहित गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 20.80 किलो डोडा छिलका बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया गया है।

वहीं सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को सूचना मिली थी कि फरीदपुर क्षेत्र के दो युवक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर पीलीभीत की ओर जाने वाले हैं। इसके बाद बारादरी पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। दिव्यानी लान के पास पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया तो युवक भागने लगे, लेकिन टीम ने दोनों को मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों की पैंट, जैकेट और बैग से बोरे में भरा डोडा छिलका मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तुमडिया निवासी वीरपाल और गोविंदापुर निवासी वीरेंद्र बताया। वीरपाल ने कबूल किया कि उसने यह मादक पदार्थ बदायूं क्षेत्र के किसानों से खरीदकर इकट्ठा किया था।

दोनों योजनाबद्ध तरीके से इसे पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में सप्लाई करने जा रहे थे, जहां अधिक दाम मिलने की उम्मीद थी। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे और क्षेत्र में छोटे-छोटे तस्करों के जरिए अपना नेटवर्क चला रहे थे।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ, बाइक और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि बरामदगी के बाद पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। यह पकड़ हाल के महीनों में डोडा छिलका की सबसे बड़ी खेपों में से एक मानी जा रही है,जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की जोरदार चर्चा है। पुलिस की कार्रवाई में थाना बारादरी की पूरी टीम सक्रिय भूमिका में रही।

पुलिस टीम में थाना बारादरी बरेली के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह चौकी प्रभारी जगतपुर,उपनिरीक्षक जावेद अख्तर चौकी प्रभारी कांकरटोला,हेडकांस्टेबल विनीत कुमार सिंह,हेडकांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह,कांस्टेबल जयविन्द कश्यप और कांस्टेबल अदित्य कुमार शामिल रहे।

इन सभी के संयुक्त प्रयास से बरामदगी सफल हुई और तस्करों पर बड़ी कार्रवाई संभवतः हो सकती है!

Tags :

Breaking Bareilly

Uttar Pradesh news

Police action

Bareilly police action

Police action Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन