Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मेले में खूनी खेल : चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 23, 2026
Post views : 79

परिवार को भी धमकाने की कही बात; भतीजे ने दर्ज कराई रिपोर्ट


उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन राजपूतान गांव में 22 अक्तूबर की रात करीब दो बजे मेले के दौरान संतोष सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल के भतीजे सौरभ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही राजा पुत्र रामप्रसाद और अर्जुन पुत्र रामऔतार पर हमला करने का आरोप लगाया है। सौरभ के मुताबिक, हमले में उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किए जाने की बात कही गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों युवक संतोष के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार के लोग भयभीत हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन