Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कोतवाली में लगा वाटर कूलर : फरियादियों को मिलेगा ठंडा पानी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Aug 11, 2026
Post views : 81

पालिकाध्यक्ष ने सीओ की मौजूदगी में किया लोकार्पण, सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ेंगी सुविधाएं

उन्नाव। सदर कोतवाली आने वाले फरियादियों और पुलिसकर्मियों को अब पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर पालिका परिषद की ओर से कोतवाली परिसर में प्यूरीफायर वॉटर कूलर लगाया गया है। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने इसका लोकार्पण कर आम लोगों के लिए शुरू कराया। इस दौरान सीओ सिटी विनी सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंद्रकांत मिश्रा मौजूद रहे। वॉटर कूलर से कोतवाली में शिकायत या किसी अन्य काम से आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी मिल सकेगा। गर्मी के मौसम में यहां आने वाले फरियादियों और उनके साथ मौजूद लोगों के लिए यह सुविधा काफी राहत देने वाली होगी। नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की जरूरत के मुताबिक सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

लोगों की जरूरत के हिसाब से बढ़ेंगी सुविधाएं

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। गर्मी में लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी आसानी से मिल सके, इसी उद्देश्य से कोतवाली परिसर में वाटर कूलर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जरूरत के अनुसार जनसुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। लोकार्पण के दौरान सुनील तिवारी, एबी नगर सभासद प्रतिनिधि मनीष शुक्ला, सोनी सिंह परिहार, अवनींद्र सिंह, शीतल यादव, नमन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन