Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

थाना ए0एच0टी0यू0- वर्ष 2016 से अपहर्ता/गुमशुदा चल रही युवती को बरामद कर की गई विधिक कार्यवाही । ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आज “राजभाषा हिन्दी का महत्व एवं कार्यालयी कार्य में हिन्दी का प्रयोग” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्य

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं ब्यूरो रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सेवा पखवाड़ा: वार्ड-70 में लगा जनसेवा कैंप, मौके पर सुनीं समस्याएं : पार्षद रेहान खान व नगर निगम अधिकारियों ने किया निस्तारण, रोज लगेंगे कैंप

आलम वारसी 2

Wed, Jun 24, 2026
Post views : 158

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 8 जून से 3 जुलाई तक चल रहे “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम ने वार्ड-70 शाहबुला की ज़्यारत मुकररबपुर में जनसेवा कैंप लगाया। कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई शुरू की।

कैंप में नगर निगम के अधिकारियों और वार्ड 70 के पार्षद रेहान खान ने नागरिकों से सीधा संवाद किया। लोगों ने सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत और कर संबंधी शिकायतें रखीं।

नागरिकों ने बताया कि नाले-नालियों की सफाई नहीं हो रही और सड़कें बदहाल हैं। अमृत योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन नाली के नीचे की जगह नालियों के अंदर डाल दी गई, जिससे सफाई में परेशानी हो रही है। कुछ लोगों ने बताया कि वार्ड के नियमित सफाई कर्मियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

पार्षद रेहान खान और नगर निगम अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। शेष शिकायतों के लिए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तुरंत निर्देश देकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों को नगर निगम की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को घर के निकट सेवाएं देना और समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। इसके लिए रोज अलग-अलग वार्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं।

पार्षद रेहान खान ने बताया कि सेवा पखवाड़ा जनहित में प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। कैंपों में मिल रही शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Tags :

पार्षद रेहान खान व नगर निगम अधिकारियों ने किया निस्तारण, रोज लगेंगे कैंप

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन