Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फरीदपुर के धौरेरा में पुलिया नीचे : से युवक का शव बरामद, हत्या की आसंका

मुनीश गुप्ता

Sun, Nov 30, 2025
Post views : 778

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम धौरेरा मोड़ के पास सोमवार प्रातः एक युवक का शव मिलने से थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस द्वारा बरामद किए गए युवक के शव की पहचान जुनैद के रूप में हुई है।

पुलिस अनुसार शव सड़क किनारे पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा पाया गया जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना फरीदपुर पुलिस ने मौके पर पहुँच अपने कब्जे में लेकर पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि जुनैद रविवार देर रात्रि अपने दोस्तों के बुलाने पर घर से निकला था जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा रविवार प्रातः जुनैद का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने जुनैद के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मौत सामान्य नहीं,बल्कि साजिशन हत्या की आशंका जताई है।परिजनों अनुसार जुनैद के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे संदिग्ध परिस्थितियाँ कहीं न कहीं हत्या की ओर इशारा कर रही हैं।

परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने रंजिश या विवाद के चलते उसकी हत्या की है और शव को पुलिया नीचे फेंक दिया है हालांकि पुलिस ने किसी तरह कीकोई पुष्टि नहीं की है।

फरीदपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर तरीके से जाँच की जा रही है,दोस्त आखिरी बार जुनैद के साथ थे, इस लिए उनसे पूँछताछ की जा रही है।पुलिस यह भी ज्ञात करने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत हादसे से हुई या किसी आपराधिक वारदात से।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्टता हो सकेगा।

घटना के बाद गांव में दहशत एवं आक्रोश का माहौल है,लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पुलिस टीम घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल में जुटकर आस पास स्थित कैमरों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।संदिग्ध मामले मेंरिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags :

Uttar Pradesh news

Bareilly murder news

Murder news Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन