Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

ग्राहक बनकर शराब दुकानों पर पहुंचे आबकारी अधिकारी

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सन्नी गांव में मंदिर का प्रवेश द्वार बनेगा : श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Aug 20, 2026
Post views : 141

विधायक निधि से निर्माण शुरू, पंकज गुप्ता ने पूजन कर रखी आधारशिला

उन्नाव। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के सन्नी गांव में स्थित मां कालिका माता मंदिर का प्रवेश द्वार अब नए रूप में नजर आएगा। विधायक निधि से यहां प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को इसके निर्माण कार्य की शुरुआत के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक के पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की गई। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि गांव और क्षेत्र के विकास के साथ धार्मिक स्थलों को बेहतर बनाना भी जरूरी है। मंदिर में आने वाले लोगों को सुविधाएं मिलें और धार्मिक स्थल का स्वरूप बेहतर हो, इसके लिए विधायक निधि से काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार बनने के बाद मंदिर की पहचान और भव्यता दोनों बढ़ेंगी। साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में आने-जाने में भी सहूलियत होगी।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की जरूरत और मांग के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उनका प्रयास है कि गांवों में जरूरी सुविधाओं से जुड़े काम लगातार कराए जाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों को क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी काम कराने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी, ग्राम प्रधान अभिलाषा, प्रधान सुभाष लोधी, शिवकुमार तिवारी, गोपाल वर्मा, शरद शुक्ला, कल्लू तिवारी, कोटेदार राजेंद्र, राकेश प्रजापति, सुशील तिवारी, अनूप त्रिवेदी, मोनू त्रिवेदी, लालाजी रावत, जय घोष, ओमप्रकाश, ममता निषाद, सनोज यादव, रामबाबू, धर्मेंद्र अवस्थी, धीरेेंद्र निगम, मुकेश तिवारी, गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन