Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कार्यक्रम में डीएम, महापौर सीएमओ आदि लोग रहे मौजूद : जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

आलम वारसी 2

Mon, Jun 22, 2026
Post views : 17

मुरादाबाद, जिला स्वास्थ्य समिति मुरादाबाद की ओर से सोमवार को सभागार में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। महापौर,विनोद अग्रवाल जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पेंसिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में जनपद के टीकाकरण कार्यक्रमों की उपलब्धियों और मीडिया से अपेक्षित सहयोग पर चर्चा की गई। वही कार्यक्रम में डॉक्टर शेफाली के साथ-साथ अन्य डॉक्टर भी मौजूद रहे प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग और JSI के तकनीकी सहयोग से 25 मई 2025 को जिला महिला अस्पताल, मुरादाबाद में "आदर्श टीकाकरण केंद्र" की स्थापना की गई थी। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को एक ही स्थान पर बेहतर वातावरण और सभी जरूरी सुविधाएं देना है।

केंद्र में आधुनिक टीकाकरण कक्ष, बच्चों के लिए प्ले एरिया, उच्च गुणवत्ता का कोल्ड-चेन कक्ष, धात्री माताओं के लिए स्तनपान कक्ष, अभिभावकों के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं हैं। 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क HPV वैक्सीन भी लगाई जा रही है।

आदर्श टीकाकरण केंद्र की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां रविवार सहित सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण होता है। इससे नौकरीपेशा अभिभावकों को छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ती। स्थापना के बाद अब तक यहां 6284 बच्चों और 4040 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हो चुका है। जनपद में PHC फकीरपुर और टाउनहॉल पर भी मॉडल टीकाकरण केंद्र चल रहे हैं।

केंद्र की जानकारी के लिए नगर निगम की कचरा गाड़ियों से प्रचार किया गया। रोटरी इंटरनेशनल ने वॉल पेंटिंग और लायन्स क्लब ने सभी शहरी PHC पर बैनर लगाए।

समीक्षा में पाया गया कि रविवार की सुविधा के बावजूद लाभार्थियों की संख्या कम है। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ लें।

जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जिला अस्पताल में आयोजित प्रेसवार्ता में महानगर की जनता और अभिभावकों से अपील की कि वे 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह टीका बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

डीएम ने बताया कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चला रही है। इसी क्रम में मुरादाबाद जिला महिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। "समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है," उन्होंने कहा।

डॉ. पैंसिया ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकत्रियों और अन्य कर्मचारियों की टीम सक्रिय है। आने वाले दिनों में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और विद्यालयों में पहुंचकर पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी जनस्वास्थ्य अभियान की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। "अभिभावक किसी भी तरह की भ्रांति या अफवाह पर विश्वास न करें। एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित है। बेटियां परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका स्वस्थ भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।"

डीएम ने महानगरवासियों से आह्वान किया कि वे पात्र बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन दिलाकर इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सर्वाइकल कैंसर मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें।

Tags :

कार्यक्रम में डीएम, महापौर सीएमओ आदि लोग रहे मौजूद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन