Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

एक जिस्म एक जान है हम यही पहचान है हम, सोनू, मोनू ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

मृतक आश्रित की रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

विकास की रफ्तार तेज : नगर पालिका क्षेत्र में नए मार्गों के निर्माण को हरी झंडी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Feb 13, 2026
Post views : 356

सदर विधायक पंकज गुप्ता के प्रस्ताव पर मिली मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया जारी

उन्नाव। शहर और आसपास के इलाकों में जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर नगर पालिका परिषद उन्नाव के तहत आने वाले कई प्रमुख मार्गों के निर्माण को प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विधायक के अनुसार, नगर विकास विभाग की स्वीकृति के बाद अब प्रशासनिक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी, निर्माण कार्य जमीन पर दिखाई देने लगेगा। लंबे समय से जिन सड़कों की हालत खराब थी या जहां नई सड़क की मांग की जा रही थी, उन इलाकों को प्राथमिकता में शामिल किया गया है। पंकज गुप्ता ने कहा कि सरकार का फोकस बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर है। उनका दावा है कि बेहतर सड़कों से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक चरणबद्ध तरीके से सुधार कार्य कराया जाएगा। विधायक ने प्रदेश सरकार और नगर विकास मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह मंजूरी क्षेत्र के लिए अहम है। उनका कहना है कि विकास कार्यों को लेकर लगातार विभागीय स्तर पर संवाद किया जा रहा है ताकि योजनाएं फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि समयबद्ध तरीके से पूरी हों। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रस्तावित सड़कें तय समय में बन जाती हैं तो शहर की तस्वीर में बदलाव साफ नजर आएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन