Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सड़कों पर अब इंटरसेप्टर कार की पैनी नजर : नियम तोड़े तो तुरंत होगी कार्रवाई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 31, 2026
Post views : 124

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, ओवरस्पीडिंग से लेकर मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग तक पर रहेगी निगरानी

उन्नाव। जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया है। अब शहर और प्रमुख मार्गों पर दौड़ने वाली इंटरसेप्टर कार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर से इंटरसेप्टर कार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और सीओ बीघापुर मधुनाथ मिश्र समेत यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इंटरसेप्टर कार आधुनिक उपकरणों से लैस है, जिसके जरिए सड़क पर चल रहे वाहनों की निगरानी की जाएगी। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक अब ओवरस्पीडिंग, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, रॉन्ग साइड वाहन चलाना, खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करना और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी जाएगी। लगातार चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। इंटरसेप्टर कार का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें।पुलिस का मानना है कि इंटरसेप्टर कार के संचालन से यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी अंकुश लगेगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

इन नियमों पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर

इंटरसेप्टर कार के संचालन के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस विशेष रूप से तय गति सीमा से अधिक रफ्तार (ओवरस्पीडिंग), वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, बिना सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन चलाना, रॉन्ग साइड वाहन दौड़ाना, लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी नजर रखी जाएगी और नियमों के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन