Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

ग्राहक बनकर शराब दुकानों पर पहुंचे आबकारी अधिकारी

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

किसानों को अब समय पर मिलेगी खाद : ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 30, 2026
Post views : 187


सदर विधायक पंकज गुप्ता बोले, सहकारी समितियों को मजबूत कर किसानों तक सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

उन्नाव। खरीफ और रबी सीजन में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों को होने वाली परेशानियों को कम करने की दिशा में ऐरा भदियार गांव में एक नई सुविधा जुड़ गई है। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम ऐरा भदियार स्थित बी-पैक्स समिति में आर.के.वी.वाई. योजना के तहत तैयार किए गए 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक गोदाम का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। इसी के साथ यहां से खाद वितरण की भी शुरुआत कर दी गई। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता पहुंचे। समिति की ओर से उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक ने फीता काटकर गोदाम का उद्घाटन किया और किसानों को खाद वितरित कर योजना का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि खेती पूरी तरह समय पर मिलने वाले संसाधनों पर निर्भर करती है। यदि किसानों को जरूरत के समय खाद उपलब्ध हो जाए तो फसल की पैदावार भी बेहतर होती है और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि नए गोदाम के शुरू होने से खाद का सुरक्षित भंडारण संभव होगा और वितरण व्यवस्था भी पहले से अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु होगी। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार सहकारी समितियों को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी सुविधाओं के विस्तार से खेती को नई मजबूती मिलेगी और किसानों का भरोसा सहकारिता व्यवस्था पर और बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसानों और स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की। किसानों ने उम्मीद जताई कि नए गोदाम के संचालन से उन्हें खाद के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी और कृषि सीजन में समय पर सामग्री मिल सकेगी। इस अवसर पर बी-पैक्स ऐरा भदियार के सचिव सुमित पाल, अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, बैंक निदेशक योगेंद्र तिवारी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी, एडीसीओ सदर मनोरमा पाण्डेय, सहायक विकास अधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा, डीसीडीएफ उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला सहित समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन