Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

आज “राजभाषा हिन्दी का महत्व एवं कार्यालयी कार्य में हिन्दी का प्रयोग” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्य

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं ब्यूरो रिपोर्ट

मिलेट्स और मक्का की खेती पर किसानों को किया जागरूक

सदर विधायक ने बांटे चेक

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

राशन वितरण में गड़बड़ी पर डीएम की कार्रवाई : कोटेदार का किया लाइसेंस निरस्त

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jun 2, 2026
Post views : 320

गरीबों के हक पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शेंगे: डीएम

उन्नाव। राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बीघापुर तहसील के सुमेरपुर विकास खंड स्थित ग्राम पंचायत कुतुबपुर के उचित दर विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। जांच में राशन वितरण संबंधी अभिलेख प्रस्तुत न करने और लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न न देने की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन के अनुसार कुतुबपुर के उचित दर विक्रेता रामशंकर के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। मामले की जांच उपजिलाधिकारी बीघापुर और जिला पूर्ति अधिकारी से कराई गई। जांच के दौरान विक्रेता से वितरण रजिस्टर, प्रारूप 'क' एवं 'ख', वितरण प्रमाण पत्र और स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख मांगे गए, लेकिन वह आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। जांच रिपोर्ट में राशन वितरण में अनियमितता और सरकारी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने उचित दर दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कहा कि राशन की कालाबाजारी या पात्र लाभार्थियों के अधिकारों में किसी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र कार्डधारक को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न पारदर्शी तरीके से मिले। जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें। साथ ही अधिकारियों को राशन संबंधी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन