Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

विद्यार्थियों की सृजनशीलता में दिखा राष्ट्रप्रेम, : मेयर विनोद अग्रवाल ने किया स्वतंत्रता दिवस प्रदर्शनी का अवलोकन, विद्यार्थियों की सृजनशीलता की सराहना

आलम वारसी 2

Mon, Aug 17, 2026
Post views : 106

मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी नगर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के मेयर विनोद अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल एवं प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा व सृजनशीलता की सराहना की।

इस अवसर पर मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम और देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता की भावना दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।

विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और सृजनशीलता के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम एवं देश के गौरवशाली इतिहास की प्रेरणादायी झलक प्रस्तुत की। मेयर विनोद अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन