Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

ग्राहक बनकर शराब दुकानों पर पहुंचे आबकारी अधिकारी

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रानी अवंतीबाई की वीरता को किया नमन : विधायक ने कहा, उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 145

आंट घुसौली में जयंती समारोह में पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उन्नाव। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के आंट घुसौली गांव में रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने रानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्ष व साहस को याद किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने सदर विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने रानी अवंतीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए जिस साहस और वीरता का परिचय दिया, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपने जीवन की चिंता किए बिना देश और समाज के लिए संघर्ष किया। विधायक ने कहा कि रानी अवंतीबाई का जीवन केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है, बल्कि युवाओं को देशप्रेम, त्याग और हिम्मत का रास्ता दिखाता है। उनके विचारों और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है, ताकि युवा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश के लिए बेहतर काम कर सकें।

मंदिर में की पूजा, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

समारोह के दौरान सदर विधायक ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी वीरांगना रानी अवंतीबाई के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्यारेपुर प्रधान अनिल, प्रधान कमल किशोर, पूर्व बीडीसी दीनदयाल, बीडीसी लक्ष्मण, धनंजय सिंह, पूर्व प्रधान किशन, सोनू दीक्षित, राम शंकर, सुधीर राजपूत, रामासरे गौतम, मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी और सभासद बृजेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन