Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बेटी की उड़ान : ऑस्ट्रेलिया से पुरवा की बेटी ने हासिल की कॉमर्स की डिग्री

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 6, 2026
Post views : 154

सिडनी यूनिवर्सिटी से आरोही सिंह की पढ़ाई पूरी, विधायक अनिल सिंह बोले- बेटी की कामयाबी सबसे बड़ी खुशी

उन्नाव। पुरवा से भाजपा विधायक अनिल सिंह की बेटी आरोही सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से बैचलर ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। विधायक अनिल सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे अपने लिए गर्व का पल बताया। आरोही ने ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की। पढ़ाई पूरी होने के बाद मिली डिग्री की जानकारी विधायक ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि उनके लिए बेटी की यह उपलब्धि सिर्फ पढ़ाई पूरी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस संघर्ष का भी सुखद परिणाम है, जिससे उन्होंने खुद अपनी पढ़ाई के दौरान गुजरकर मुकाम हासिल किया।

बेटियों की पढ़ाई को बताया जरूरी

विधायक ने अपनी पोस्ट में अभिभावकों से बेटियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी आगे बढ़ने और अपनी पसंद के क्षेत्र में पढ़ाई करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। शिक्षा के जरिए बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं और परिवार के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी बेटी की सफलता केवल उसके परिवार की खुशी नहीं होती, बल्कि उससे दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए अभिभावकों को बेटा-बेटी में अंतर किए बिना उनकी शिक्षा और भविष्य पर बराबर ध्यान देना चाहिए।

आंबेडकर के शिक्षा संबंधी विचार भी किए साझा

विधायक ने अपनी पोस्ट में डॉ. भीमराव आंबेडकर के शिक्षा संबंधी विचारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाज को आगे ले जाने में शिक्षा की भूमिका सबसे अहम है और इसमें महिलाओं की बराबर भागीदारी जरूरी है। बेटी की उपलब्धि के साथ उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संदेश भी दिया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन