सोशल मीडिया पर छाया जुए का वीडियो : पुलिस ने लिया संज्ञान
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Thu, Nov 5, 2026
किला में लंबे समय से जुआ बुक का कारोबार चलने की चर्चा, पुलिस ने जांच के दिए निर्देश
उन्नाव। शहर के किला क्षेत्र में जुए के कथित कारोबार का मामला सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद चर्चा में आ गया है। वीडियो में कुछ लोग एक कमरें में बैठकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लंबे समय से चल रही गतिविधियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि किला क्षेत्र में जुआ खेलने के साथ जुआ बुक का कारोबार भी काफी समय से संचालित हो रहा है। इतना ही नहीं, सदर कोतवाली क्षेत्र के कई अन्य इलाकों में भी जुआ बुक का कारोबार चलने की चर्चाएं हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि इन गतिविधियों की शिकायतें और चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं तो इन पर प्रभावी अंकुश कब लगेगा। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से प्रसारित होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मामले का संज्ञान लिया है। सीओ सिटी विनी सिंह के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोट: द लखनऊ टाइम्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन