Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

ग्राहक बनकर शराब दुकानों पर पहुंचे आबकारी अधिकारी

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ट्रेन यात्रा दौरान साथियों एवं परिवार से बिछड़ा व्यक्ति : प्रयास के प्रयास से परिजनों तक पहुँचा,बेटे से मिल परिजनों में दौड़ी ख़ुशी की लहर

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Oct 18, 2026
Post views : 186

बरेली में 14 अक्टूबर शाम करीब साढ़े 5:00 बजे कर्मचारी नगर के केसर वाटिका में एक व्यक्ति बदहवास और असहाय स्थिति में घूमता पाया जिसकी आपबीती कोई नहीं समझ पा रहा था कि जिसके पास पहुँचे प्रयास सहयोग समिति के कोषाध्यक्ष मदन लाल शर्मा ने व्यक्ति की जानकारी समिति सचिव पंकज भट्ट को दी जहाँ पहुंचे पंकज भट्ट ने उक्त व्यक्ति से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति ने बांग्ला भाषा में अपनी आपबीती बताई जो किसी के समझ में न आई कुछ हद तक व्यक्ति का नाम ही समझ में आ रहा था जहाँ मौजूद पंकज भट्ट ने व्यक्ति की बंग-भाषा को समझकर उससे वार्ता की तो व्यक्ति का नाम व पहँचान मदन किस्कू पुत्र श्याम किस्कू निवासी ग्राम पाथर काटा थाना ओंडा, ज़िला बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल)के रूप में हुई।

परिवार से बिछड़े व्यक्ति की की जेब से 12 अक्टूबर को जनरल रेलवे टिकट प्राप्त हुआ है जो दुर्गापुर से जालंधर की यात्रा करने का है टिकट के संबंध में पूँछने पर उसने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ जालंधर जा रहा था रास्ते में बरेली जंक्शन पर पानी लेने उतरा था जो फिर बापस ट्रेन में बैठ नहीं पाने कारण अपने साथियों और परिजनों से बिछड़ गया।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना ओंडा के फोन नंबर पर वार्ताकर घटना के संबंध में बताया और व्यक्ति का फोटो भेज कर दिखाया एवं मदन किस्कू के विषय में अवगत कराया जिसके बाद मदन के पिता ने बरेली पहुँचकर प्रयास संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क किया उसके बाद बरेली थाना पुलिस द्वारा मदन को उसके पिता के सुपुर्द किया उसके बाद पिता-पुत्र संस्था का मोबाइल नंबर लेकर बंगाल को रवाना हो गए।

शुक्रवार प्रातः संस्था के पदाधिकारियों के पास आई फोन कॉल में मदन के परिजनों ने प्रयास समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए पंकज भट्ट की विशेष रूप से सरहना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन