Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

थाना ए0एच0टी0यू0- वर्ष 2016 से अपहर्ता/गुमशुदा चल रही युवती को बरामद कर की गई विधिक कार्यवाही । ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आज “राजभाषा हिन्दी का महत्व एवं कार्यालयी कार्य में हिन्दी का प्रयोग” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्य

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं ब्यूरो रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बुद्धि विहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़ : पुलिस ने दो युवतियों और पांच युवकों को किया गिरफ्तार

आलम वारसी

Tue, Mar 31, 2026
Post views : 188

मुरादाबाद पुलिस ने बुद्धि विहार कॉलोनी में देहव्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट काफी समय से संचालित हो रहा था, जिसमें दिल्ली से लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलिस ने तीन कारें भी बरामद की हैं। आगे की जांच जारी है। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित बुद्धि विहार की पॉश कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर देहव्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को लंबे समय से इस इलाके में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर टीम ने एक आलीशान मकान पर छापा मारा, जहां आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां पाए गए।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रैकेट काफी समय से संचालित किया जा रहा था। इस रैकेट के लिए दिल्ली से लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलिस ने मौके से तीन कारें भी बरामद की हैं।

इस अवैध धंधे में इस्तेमाल किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Tags :

मुरादाबाद। सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन