Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बार चुनाव : अध्यक्ष की कुर्सी के लिए छह चेहरे आमने-सामने, मुकाबला हुआ रोचक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 12, 2026
Post views : 138

महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी कड़ा मुकाबला

कचहरी में शुरू हुई जोड़-घटाव,18 को खुलेगा जीत का राज

उन्नाव। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला अब छह प्रत्याशियों के बीच होगा। नामांकन वापसी और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार अवस्थी, सुशील कुमार शुक्ल, राम किशोर पाल, रतींद्र प्रताप सिंह, राम कुमार दिनकर और दीप नारायण त्रिवेदी मैदान में हैं। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही कचहरी में भी चुनावी गतिविधियां बढ़ गई हैं।

कचहरी में शुरू हुई जोड़-घटाव की चर्चा

छह प्रत्याशियों के मैदान में होने से अध्यक्ष पद का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कचहरी में चुनावी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपने-अपने संपर्कों के जरिए समर्थन जुटाने में लगे हैं। अधिवक्ताओं के बीच जीत-हार को लेकर तरह-तरह के समीकरण लगाए जाने लगे हैं। किस प्रत्याशी के साथ कितने वोट जा सकते हैं, इसे लेकर भी कचहरी में चर्चाओं का दौर चल रहा है।

महामंत्री पद पर भी छह दावेदार

महामंत्री पद के लिए विष्णु राम पांडेय, सिद्धांत अवस्थी, सुनील कुमार पांडेय, आनंद कुमार सिंह उर्फ बूटा सिंह, राहुल सिंह यादव और गुलाब सिंह द्वितीय के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष की छह सीटों पर भी छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सर्वेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार शुक्ला, चंद्रिका प्रसाद वाजपेयी, प्रदीप कुमार निगम द्वितीय, पंकज कुमार श्रीवास्तव और प्रदीप कुमार शुक्ला (पिंटू) शामिल हैं।

अन्य पदों पर कहीं मुकाबला, कहीं निर्विरोध

उपाध्यक्ष पद के लिए तीन और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पुरुष वर्ग में चार पदों के मुकाबले तीन नामांकन ही हुए, इसलिए एक पद रिक्त रहेगा। महिला वर्ग की दो सीटों पर दो ही नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है। वहीं कनिष्ठ सदस्य महिला की दोनों सीटों पर कोई नामांकन नहीं आया, जिससे दोनों पद रिक्त घोषित किए गए हैं।

नरेंद्र अवस्थी आज करेंगे प्रेसवार्ता

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र कुमार अवस्थी बुधवार को दोपहर तीन बजे कचहरी स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता करेंगे। इसमें वह बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर अपनी बात रखेंगे। चुनाव से जुड़े मुद्दों और अपनी प्राथमिकताओं को भी वह सामने रखेंगे।

43 प्रत्याशियों के बीच होगा फैसला

चुनाव अधिकारी प्रकाश कुमार निगम की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई। बार एसोसिएशन के 10 पदों के लिए कुल 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 18 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन