Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

देशभक्ति के रंग में रंगे आयोजन : स्वतंत्रता दिवस पर कई आयोजनों में शामिल हुए सुरेंद्र वर्मा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Aug 17, 2026
Post views : 300

स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मूक-बधिर विद्यालय में बांटे पुरस्कार

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर बच्चों और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। डिवाइन मिशन स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुरेंद्र वर्मा बच्चों के बीच पहुंचे। यहां ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय भावना मजबूत होती है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को बेहतर प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद उन्होंने राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की। यहां विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व हमें देश के लिए किए गए बलिदानों को याद करने और राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।

सिविल लाइंस स्थित मूक-बधिर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी सुरेंद्र वर्मा शामिल हुए। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष जरूरत वाले बच्चों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों से भी उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने क्लब के सदस्यों के साथ मुलाकात को सुखद बताते हुए सामाजिक कार्यों के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। सुरेंद्र वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन