Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्याशी बनाई गई। नामांकन पत्र भर ब्यूरो रिपोर्ट, राम

नाबालिग पुत्री को गांव के किनारे पीपल के पेड के पास ले जाकर गलत काम करने का प्रयास करने के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

तीन गिरफ्तार

बीच-बचाव करने पहुंचे पति को भी पीटा

महिला को पीटा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आम के बाग में चल रही थी जुए की बाजी : तीन गिरफ्तार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 24, 2026
Post views : 8

1.52 लाख रुपये फड़ से बरामद, तीन-चार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

उन्नाव। सोहरामऊ क्षेत्र में आम के बाग को जुए का अड्डा बनाकर हार-जीत की बाजी लगाई जा रही थी। पुलिस ने बुधवार रात निबहरी गांव के बाहर छापा मारकर तीन लोगों को पकड़ लिया। मौके से फड़ पर लगाए गए 1.52 लाख रुपये के अलावा तलाशी में 2500 रुपये भी बरामद हुए। पुलिस के पहुंचते ही तीन-चार अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, निबहरी कल्याणपुर गांव के बाहर आम के बाग में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद सोहरामऊ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। टीम ने घेराबंदी कर सुरेश सिंह निवासी निबहरी कल्याणपुर, अंकुर सिंह निवासी निबहरी कल्याणपुर और गंगासागर गौतम निवासी परौरा कांथा, थाना असोहा को पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने जुए की फड़ पर रखे 1.52 लाख रुपये बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों की जामा तलाशी में 2500 रुपये मिले। इसके अलावा तीन एंड्रायड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और दो ताश की गड्डियां बरामद हुईं। दोनों गड्डियों में कुल 104 पत्ते थे। रात के समय बाग में रोशनी के लिए इस्तेमाल की जा रही बैटरी वाली इमरजेंसी लाइट और एलईडी बल्ब भी पुलिस ने कब्जे में लिया। एक पीले रंग का गमछा भी बरामद हुआ।

दो बाइक भी सीज

पुलिस ने मौके पर मिली दो मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में ले लिया। इनमें यूपी 35 एजेड 2248 और यूपी 35 बीक्यू 2357 नंबर की बाइक शामिल हैं। दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।

भागे लोगों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद तीन-चार अज्ञात लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामले में थाना सोहरामऊ पुलिस ने धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन