Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

ग्राहक बनकर शराब दुकानों पर पहुंचे आबकारी अधिकारी

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अटल के विचारों ने राजनीति को दी नई दिशा : पीढ़ियों को देते रहेंगे प्रेरणा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 141

कल्याणी में पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सदर विधायक समेत कार्यकर्ताओं ने किया नमन

उन्नाव। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कल्याणी में नामित सभासद सुशील तिवारी के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचार, सिद्धांत, सरलता और राष्ट्रसेवा से देश के राजनीतिक जीवन को नई दिशा दी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमेशा देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सुशासन, विकास और राष्ट्र की एकता-अखंडता को सदैव प्राथमिकता दी। उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। कार्यक्रम में सभासद बृजेश पाण्डेय, रामनारायण पाण्डेय, संतू पाल, आशीष त्रिपाठी, सुरेश चंद्र तिवारी, शौरभ तिवारी, पंकज तिवारी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन