Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सावन उत्सव में छाई हरियाली : डांडिया और रैंप वॉक में दिखा महिलाओं का उत्साह

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Aug 17, 2026
Post views : 85

हरियाली तीज की थीम पर सजीं महिलाएं, रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भरा उत्साह

उन्नाव। राधिका मंडल उन्नाव की ओर से सातवें सावन उत्सव का आयोजन होटल शिवा इन में उत्साह और उमंग के साथ किया गया। सावन की हरियाली और हरियाली तीज की झलक कार्यक्रम में साफ दिखाई दी। हरे रंग के परिधानों में सजी महिलाओं ने मेहंदी से सजे हाथों के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नृत्य, डांडिया और रैंप वॉक ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता मिश्रा, पूर्व निदेशक पैक्सपेड रश्मि गुप्ता समेत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान राधिका मंडल की अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, महामंत्री कीर्ति गुप्ता, संयोजक स्वर्णलता गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्वेता ओमर और स्वागताध्यक्ष स्मिता गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र, मोती की माला और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

नृत्य और डांडिया ने बांधा समां

सावन उत्सव में महिलाओं ने अलग-अलग प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। नृत्य और डांडिया के दौरान पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। हरियाली तीज की थीम पर आयोजित रैंप वॉक में महिलाओं ने आकर्षक परिधानों के साथ हिस्सा लिया। उनके सजे-धजे रूप और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। महिलाओं ने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाकर सावन के पारंपरिक रंग को भी कार्यक्रम में शामिल किया। अलग-अलग गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में महोत्सव प्रमुख रितु गुप्ता, उत्सव प्रमुख पूजा गुप्ता, वरिष्ठ संरक्षक दिव्या शुक्ला, भावना बाजपेई और अंजू गुप्ता समेत अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुषमा जायसवाल सहित मंडल की अन्य सदस्यों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस मौके पर राम प्रकाश चौरसिया, अजय शुक्ला, विजय गुप्ता, अखिलेश ओमर, महेश गुप्ता, अशोक रस्तोगी, डॉ. मनीष सेंगर, सौरभ ओमर और नमन शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में राधिका मंडल की अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा ने अतिथियों, सदस्यों और कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन