Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

एक जिस्म एक जान है हम यही पहचान है हम, सोनू, मोनू ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

मृतक आश्रित की रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मंदिर में हादसा : करंट लगने से युवक की मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Feb 15, 2026
Post views : 402

लाउडस्पीकर जोड़ते समय हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम

उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के रफीगढ़ी गांव में रविवार को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया। शिव मंदिर में होने वाले रामचरित मानस पाठ की तैयारियां चल रही थीं। श्रद्धालु जुट रहे थे, सजावट हो रही थी और इसी बीच एक छोटी सी चूक ने 32 वर्षीय युवक की जिंदगी छीन ली। गांव निवासी धर्मवीर सिंह सुबह से ही मंदिर परिसर में आयोजन की तैयारियों में लगे थे। परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक, वह लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम ठीक कर रहे थे ताकि शाम को होने वाला कार्यक्रम सुचारु रूप से हो सके। इसी दौरान बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। पास खड़े लोगों ने उन्हें गिरते देखा तो अफरा तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी नेहा बेसुध हो गईं, मां लक्ष्मी और बहन रिंकी का रो रोकर बुरा हाल था। घर में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मवीर मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। गांव के बाहर उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान थी, जिससे वह परिवार का खर्च चलाते थे। आयोजन में भी वह पूरे मन से जुटे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि तैयारी के दौरान ऐसा हादसा हो जाएगा। हसनगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला करंट लगने का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जिस मंदिर में भक्ति और भजन की तैयारी हो रही थी, वहीं से एक घर की खुशियां हमेशा के लिए चली गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे आयोजनों में बिजली कनेक्शन और साउंड सिस्टम की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरती जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन