: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर लटका, चालक घायल!
Wed, Jan 8, 2025
फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर लटका, चालक घायल!
उत्तर प्रदेश फतेहपुर : यूपी फतेहपुर जिले में तेज में जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे पर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर लटका गया। हादसे के बाद घायल चालक को कड़ी मशक्कत बाद ट्रक के केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर के पास हाइवे पर तेज रफ्तार में ट्रक लेकर जा रहा चालक सतेंद्र कुमार का ट्रक से नियंत्रण हट गया। अनियंत्रित होकर कानपुर प्रयागराज हाइवे के ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर लटक गया। ओवरब्रिज पर लटके ट्रक में घायल ड्राइवर घंटों घायल अवस्था में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के मदद से खागा हरदो अस्पताल में भर्ती कराया। ओवरब्रिज पर लटका ट्रक अगर नीचे गिर जाता तो शायद चालक की जान चली जाती। ओवरब्रिज का रेलिंग के साथ कुछ हिस्सा टूट गया। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे के आस पास कोहरे के कारण तेज रफ्तार में टूक होने के कारण अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर लटका गया। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि कोहरे के कारण कानपूर प्रयागराज हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे पर बने ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर लटका गया था। चालक को किसी तरह केबिन से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओवरब्रिज पर लटके ट्रक को क्रेन के मदद से उठकर हाइवे से किनारे खड़ा करा दिया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था में कोई दिक्कत नहीं है। बताते चले कि रात में थरियांव थाना क्षेत्र में डीसीएम का टायर फटने से उसमें सवा!
: फतेहपुर में हाइवे पर DCM पलटी, महाकुंभ जा रहे 6 श्रद्धालु घायल!
Wed, Jan 8, 2025
फतेहपुर में हाइवे पर DCM पलटी, महाकुंभ जा रहे 6 श्रद्धालु घायल!
उत्तर प्रदेश फतेहपुर : फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम ट्रक हाइवे पर टायर फटने से पलट गई। डीसीएम पलटने से उसमें सवार 6 श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा थरियांव थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ। डीसीएम कानपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रही भी। स्थानीय लोगों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रमेश ने बताया कि वह लोग प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए डीसीएम से जा रहे थे, तभी टायर फटने से डीसीएम हाईवे पर पलट गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि कानपुर से डीसीएम का टायर फटने से पलट गई। डीसीएम में करीब 20 से 25 लोग सवार थे, जिसमें से कुछ लोगों को चोट आई है। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाइवे पर पड़े सामान को हटाते हुए डीसीएम को किनारे करा दिया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू है!
: बरेली में फर्जी बैनामे से जमीनों पर कराते थे कब्जा, लेखपाल समेत 2 गिरफ्तार!
Tue, Jan 7, 2025
बरेली में फर्जी बैनामे से जमीनों पर कराते थे कब्जा, लेखपाल समेत 2 गिरफ्तार!
उत्तर प्रदेश बरेली : झुमका सिटी बरेली के बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी बैनाम कराके करोड़ों की जमीनों पर कब्जा करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए निलंबित चकबंदी लेखपाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है इस गैंग ने कई जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री कराके के उन पर कब्जे कराए हैंबारादरी थाने में दो दिन पहले फर्जी बैनामा कराके के करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा करने का एक मुकदमा निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज किया गया था एसपी सिटी मानुष पारीक की जांच में सामने आया कि निलंबित लेखपाल सावन कुमार जायसवाल अपने गैंग के कुछ साथियों के साथ मिलकर करोड़ों की जमीनों को निशाना बनाता था. इसके बाद उनके फर्जी बैनामा तैयार कराकर उन पर कब्जा करते थे निलंबित लेखपाल के गैंग के खिलाफ दो दिन में तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे जिसमें करोड़ों की जमीनों के फर्जी बनाने कराकर उन पर कब्जा करने और कराने की कोशिश के आरोप हैं इसके बाद निलंबित लेखपाल सावन कुमार जायसवाल और उसके साथी अमित कुमार राठौर को गिरफ्तार कर लिया हैपुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने बताया कि निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल अपने गैंग के साथियों के साथ ऐसी जमीनों को निशाना बनाता था जिसकी बिक्री हो चुकी हो, लेकिन उनका दाखिल खारिज नहीं हुआ हो इसके बाद पुराने जमीन के मालिक के नाम से पहले उनका फर्जी बैनामा करते थे और फिर उस पर कब्जा करते थे दो दिन में इस गैंग के खिलाफ तीन जमीनों पर फर्जी बैनामा करा कर कब्जा करने के मुकदमे दर्ज किए गए इनके द्वारा फर्जी बैनामे के बारे में मालूम किया जा रहा है फिलहाल गैंग के बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा!