Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में हाइवे पर DCM पलटी, महाकुंभ जा रहे 6 श्रद्धालु घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 8, 2025
Post views : 208

फतेहपुर में हाइवे पर DCM पलटी, महाकुंभ जा रहे 6 श्रद्धालु घायल!

उत्तर प्रदेश फतेहपुर : फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम ट्रक हाइवे पर टायर फटने से पलट गई। डीसीएम पलटने से उसमें सवार 6 श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा थरियांव थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ। डीसीएम कानपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रही भी।   स्थानीय लोगों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रमेश ने बताया कि वह लोग प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए डीसीएम से जा रहे थे, तभी टायर फटने से डीसीएम हाईवे पर पलट गया।   थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि कानपुर से डीसीएम का टायर फटने से पलट गई। डीसीएम में करीब 20 से 25 लोग सवार थे, जिसमें से कुछ लोगों को चोट आई है। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाइवे पर पड़े सामान को हटाते हुए डीसीएम को किनारे करा दिया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन