Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भाजपा ज़िला अध्यक्ष हरिद्वार से रामपुर गंगा जल लेकर जत्थे संग पहुंचे ज़ : भाजपा ज़िला अध्यक्ष हरिद्वार से रामपुर गंगा जल लेकर जत्थे संग पहुंचे ज़ोरदार स्वागत हुआ ।

आसिम अज़ीज़

Sat, Aug 22, 2026
Post views : 98

भाजपा ज़िला अध्यक्ष हरिद्वार से रामपुर गंगा जल लेकर जत्थे संग पहुंचे ज़ोरदार स्वागत हुआ

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार अपने जत्थे के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर शनिवार को रामपुर पहुंचे। उनके रामपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर एवं जयकारों के साथ जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

कांवड़ यात्रा के दौरान हरीश गंगवार ने अपने जत्थे के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए रामपुर तक की यात्रा पूरी की। उनके रामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा के सदर विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि ,अर्जुन रस्तोगी, करतार सिंह, विकास दिक्षित, साहिल अरोरा, अनुभव शर्मा, अनुज भारद्वाज, पीयूष कुमार, आकाश यादव, महेंद्र मौर्या,मोहन कुमार लोधी, सुनील मौर्य, कुंवर बहादुर राजपूत, ऋषि पांडे, पवन कुमार, राजू सुमन, देवेंद्र सैनी, सरदार विक्रम सिंह,अवदेश शर्मा, जूही सिंह, प्रकाश लोधी , प्रकाश सैनी, निखिल दिवाकर, यशपाल मौर्य , एवं मंडल पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार का स्वागत करते हुए उनकी कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन