Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा : 63 लीटर कच्ची शराब बरामद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jan 23, 2026
Post views : 226

महुआ लहन नष्ट, एक महिला गिरफ्तार, दो मुकदमे दर्ज


उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान 63 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर तैयार किया जा रहा करीब 300 किलो महुआ लहन नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। अभियान का मकसद जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाना है।
जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह और मौरावां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ग्राम लोटना और लालखेड़ा में दबिश दी। टीम को पहले से सूचना मिली थी कि इन गांवों में कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब और लहन बरामद हुआ।आबकारी अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर मिला महुआ लहन शराब बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे वहीं नष्ट कर दिया गया ताकि दोबारा इसका उपयोग न हो सके। बरामद कच्ची शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार सील किया गया है। इस मामले में दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान सुमन पत्नी स्वर्गीय विनोद, निवासी बहुतिया, थाना मौरावां के रूप में हुई है। महिला से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी स्तर पर क्यों न हों। आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर कहीं अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन