Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

मांगने पर घर में घुसकर पीटा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बरेली में डिप्टी सीएम काफिले की कार : गाय से टकराई,बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 10, 2026
Post views : 390

बरेली में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने काफिले समेत शनिवार को बरेली पहुँचे जहाँ अचानक सड़क दुर्घटना हो गई।

बरेली में पीलीभीत रोड पर बजरंग ढाबे के पास अचानक डिप्टी सीएम की कार के आगे एक गाय आ गई कंट्रोल करते कार गाय से टकरा गई।

टक्कर तीब्र होने कारण कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि उक्त हादसे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूर्णत्या सुरक्षित रहे

अचानक हादसे कारण काफिले में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति संभाली और उपमुख्यमंत्री को दूसरी गाड़ी से सुरक्षित बरेली एयरपोर्ट जाने को रवाना किया गया। घटना के कारण कुछ समयँ के लिए रोड पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

ज्ञात हुआ है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बरेली पहुँचे यहां जहाँ उन्होंने दिवंगत विधायक श्याम बिहारी लाल के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की और उसके बाद फरीदपुर के ग्राम लौंगपुर पहुँचे जहाँ उन्होंने ‘वीबी-जी राम जी’ अधिनियम और स्वयं सहायता समूह आदि के संबंध में ग्राम चौपाल में हिस्सा लिया।

कार्यक्रमों के बाद उपमुख्यमंत्री बदायूँ के लिए रवाना हुए जहाँ उन्होंने बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।उसके बाद लौटते समयँ बरेली एयरपोर्ट जाते हुए यह हादसा हुआ।

हादसे के मामले में डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।नगर आयुक्त को इस संबंध में पत्र भेजा जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Breaking News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन