Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

'स्वच्छता सेवा पखवाड़ा' के तहत प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित,

चार लोगों की मौत

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

कमरे में मिला शव

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

द्वारिकेश चीनी मिल ने खेड़ा-बझेड़ा में किया : किसान गोष्ठी का आयोजन,सैंकड़ो किसानों ने लिया भाग

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Feb 22, 2026
Post views : 320

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के फरीदपुर क्षेत्र में स्थित द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर द्वारा एक किसान गोष्ठी का आयोजन जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा-बझेड़ा में किया गया जहाँ गन्ना शोध संस्थान शाहजहाँपुर के गन्ना वैज्ञानिक डा०,सुनील विश्वकर्मा एवं गन्ना जिला अधिकारी शाहजहाँपुर समेत द्वारिकेश चीनी मिल इकाई प्रमुख अनिल कुमार त्यागी,मुख्य महाप्रबन्धक (गन्ना)पवन कुमार चतुर्वेदी,उप महाप्रबन्धक (गन्ना विकास)दिनेश शर्मा,जोनल मैनेजर विजय शंकर आदि मौजूद रहे।

आयोजित की गई किसान गोष्ठी में करीब 500 किसानों ने भाग लिया जहाँ डा० सुनील विश्वकर्मा ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गन्ने की अधिक पैदावार के लिए बसन्त कालीन बुवाई में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करें।वहीं उप महाप्रबन्धक (गन्ना विकास)उपेन्द्र कुमार उपाध्याय ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई, एस.टी.पी विधि से नर्सरी तैयार करने तथा ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई कर अधिक पैदावार प्राप्त करने समेत विस्तृत जानकारी दी।इसके अलावा द्वारिकेश चीनी मिल इकाई प्रमुख अनिल कुमार त्यागी द्वारा किसानों को दिए गए मार्गदर्शन में बताया कि द्वारिकेश चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान तथा किसानों को सुविधायें व सहयोग देने में हमेशा अग्रणी रही है और इस समयँ बसन्तकालीन गन्ना बुवाई करने वाले किसानों को अच्छी गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने के लिए तथा गन्ना उत्पादन बढ़ानें के लिए कृषि यंत्रों, कीटनाशकों व सूक्ष्म पोषक तत्व युक्त उर्वरकों पर भारी मात्रा में दिए जा रहे अनुदान पर पूर्ण जानकारी दी साथ ही गन्ना किसानों से अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बुवाई करने की अपील की।

गोष्ठी में द्वारिकेश चीनी मिल के मुख्य महाप्रबन्धक (गन्ना)द्वारा किसानों को अच्छा उत्पादन लेने के लिए उन्नत किस्मों का चयन समयँ से गन्ना बुवाई,खेत की तैयारी,संतुलित उर्वरक प्रबन्धन,समयँ से सिंचाई एवं रोग और कीट नियत्रण के विषय में विस्तृत जानकारी दी।गोष्ठी में बताय गया कि 4 फीट की दूरी पर गन्ना बुवाई करने पर उत्पादन में वृद्धि एवं लागत में कमी आती है और आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।कार्यक्रम के समापन में द्वारिकेश प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों को सम्मानित भी किया गया जिससे जहाँ किसानों के चेहरों पर खुशी की झलक दिखी।

Tags :

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Sugar mil Bareilly

UTTAR pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन