आरोप : दहेज हत्या में कार्रवाई न होने पर पिता ने उठाई आवाज
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Thu, Jun 25, 2026
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप, समझौते का दबाव और धमकी देने की शिकायत
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस पर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से न्याय दिलाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।पीड़ित पिता के अनुसार करीब एक वर्ष पहले उनकी बेटी का विवाह हसनगंज क्षेत्र में हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 22 जून 2026 को दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बावजूद अब तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष की ओर से मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन