Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दौलत के लिए रिश्तों का कत्ल : सौतेली औरत ने पति के पेट में घोंपा चाकू,मुकदमा दर्जकर जाँच में जुटी पुलिस

मुनीश गुप्ता

Thu, Apr 23, 2026
Post views : 409

बरेली जनपद में फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम सहोलिया महोलिया में दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां एक सौतेली पत्नी ने जमीन अपने नाम दर्ज कराने के विवाद में पति के पेट में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया है।

ग्राम सहोलिया महोलिया में पारिवारिक व जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया घायल का आरोप है कि वीरावती उसकी सौतेली पत्नी है जो सौतेले बेटे सँग मिलकर उसकी जमीन समेत सम्पत्ति हड़पने की नियत से जमीन अपने नाम दर्ज कराना चाँहती है जिसके चलते अक्सर कलेह होता रहता इसी कलेह के बीच बुधवार प्रातः वीरावती ने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए ख्योराज पुत्र रामलाल के पेट में चाकू घोंप दिया जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया घटना के बाद घर समेत गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद पीड़ित ने सौतेले पत्नी-बेटे से जान-माल खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना ने जहाँ पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है जो थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

Murder

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन