Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

IVRI पुल पर चलती कार बनी आग का गोला : लोगों में मची अफरा-तफरी चालक ने भागकर बचाई जान

मुनीश गुप्ता

Mon, May 18, 2026
Post views : 377

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार दोपहर IVRI पुल पर डेलापीर की ओर जा रही एक महिंद्रा कार अचानक भीषण आग की लपटों में तब्दील हो गई।बताते चलें कि चलती कार से पहले धुआँ निकला और देखते ही देखते आग की ऊँची लपटों में तब्दील हो गई।कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से भागकर कर जान बचाई।गनीमत यह रही कि युवक समयँ पर बाहर आ गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी अनुसार दोपहर करीब 2 बजे करीब कार जैसे ही IVRI पुल पर चढ़ी कि बोनट से धुआँ निकलने लगा कि चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ही इंजन से आग की ऊँची लपटें उठने लगीं जहाँ लपटें देख पुल से गुजर रहे राहगीर एवं दूसरे वाहन भी रुक गए देखते ही देखते आग ने कार के बोनट और अगले हिस्से को चपेट में ले लिया।

सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाला जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस दौरान पुल पर ट्रैफिक रोकना पड़ा।इज्जतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और हालात संभाले जहाँ करीब 20 मिनट तक पुल पर जाम की स्थिति बनी रही।

दमकल विभाग की शुरुआती जांच में कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।हालांकि पुलिस एवं फायर की टीमें पूरे मामले की जांच कर रही है।कार मालिक से भी पूँछताछ की जा रही है।राहत की बात ये रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चालक की सूझबूझ से बड़ी जनहानि टल गई वहीं कार के फ्यूल टैंक तक आग पहुंचने पर बड़ा ब्लास्ट हो सकता था।

Tags :

Bareilly news

Uttar Pradesh news

The Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन