Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्कूल वाहनों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के स : स्कूल वाहनों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर 

आसिम अज़ीज़

Fri, Aug 21, 2026
Post views : 116

स्कूल वाहनों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर 

रामपुर। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल वाहनों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

 बैठक में स्कूल वाहनों के संचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक अभिलेखों के शत-प्रतिशत अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में निर्देश दिए गए कि परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार जनपद में संचालित समस्त स्कूली वाहनों की सघन जांच की जाए। प्रत्येक वाहन का पंजीयन प्रमाण-पत्र, फिटनेस/स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, परमिट, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र सत्यापन प्रमाण-पत्र, चालक का स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, वैध बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण-पत्र आदि का परीक्षण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त स्कूल वाहनों में वैध अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटिका, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस तथा सीसीटीवी कैमरे की स्थिति भी जांची जाएगी। सभी स्कूली बसों पर विद्यालय का नाम, चालक का नाम, मोबाइल नंबर तथा पुलिस सहायता नंबर 112 स्पष्ट रूप से अंकित कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालय प्रबंधन अपने यहां संचालित सभी वाहनों के आवश्यक अभिलेख तत्काल पूर्ण कराकर संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनफिट अथवा अपूर्ण अभिलेखों वाले किसी भी वाहन का संचालन न किया जाए। नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन संचालित पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी अवगत कराया कि 23 अनफिट स्कूली वाहनों के पंजीयन तीन माह के लिए निलंबित किए गए हैं।साथ ही संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि सूची में शामिल वाहनों के समस्त अभिलेख एवं कमियां वैध/दुरुस्त कराने के उपरांत ही वाहन का संचालन करें।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) तथा जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को स्कूल वाहन सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा वाहन संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन