Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 2 घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Mar 27, 2025
Post views : 148

कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 2 घायल!

  उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : दरअसल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थाना इगलास क्षेत्र में आज दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, इसमें कार और अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं हादसा मथुरा रोड स्थित मोनिया बम्बा के पास हुआ सभी कार सवार बदायूं जनपद के बिसौली के निवासी थे, मथुरा में परिक्रमा लगाकर और भंडारा कर अपने घर लौट रहे थे तेज रफ्तार, अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 3 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान विकास गुप्ता (42 वर्ष) सचिन गुप्ता (41 वर्ष), मोहित राज के रुप में हुई है. हादसे में शशिकांत और अंशुल गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, हालत नाजुक बताई जा रही है, हादसे की सूचना मिलते ही थाना इगलास पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने घटना को लेकर जानकारी दी कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई मामले की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन