Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: जब सदर विधायक बन गए पांच अनाथ बेटियों का परिवार, धूमधाम से करायी शादी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Apr 14, 2025
Post views : 170

जब सदर विधायक बन गए पांच अनाथ बेटियों का परिवार, धूमधाम से करायी शादी

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। रविवार को शहर के रामलीला मैदान में हुआ एक सामू विवाह समारोह विशेष चर्चा में है। यहां सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पांच अनाथ बेटियों का विवाह कराया। अभूषण सहित अन्य उपहार देते हुए विदा किया। विधायक नें कन्यादान भी किया। इस अवसर पर विधायक का पूरा परिवार सभी रीति रिवाज में शामिल हुआ। हर कोई इस विवाह सामरोह की चर्चा किए बिना नहीं रहता। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने खुद कन्यादान कर मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया। डीएसएन कॉलेज से बैंड-बाजे और बग्घियों के साथ निकली भव्य बारात की शुरुआत डीएसएन महाविद्यालय से हुई, जहां बरातियों का स्वागत-सत्कार किया गया। इसके बाद बैंड-बाजे, ढोल और बग्घियों के साथ बारात रामलीला मैदान पहुंची। द्वाराचार की रस्म खुद विधायक पंकज गुप्ता ने परिवार सहित निभाई। पांच जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, मंगल गीतों से गूंजा पंडाल समारोह में आचार्यों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न हुईं। सपना (रामनगर) - नीरज कुमार (गिरजाबाग) अंजली (करोवन) - वीरेंद्र कुमार (हरदोई) पल्लवी (करोवन) - विशाल सुलेखा (पंडित खेड़ा) - रजनीश मोनी (चिलौला) - विमलेशइन सभी जोड़ों ने सात फेरों के साथ जीवन की नई शुरुआत की। जयमाल कार्यक्रम के दौरान संगीतमय वातावरण में पूरा पंडाल उत्सव में डूब गया। विधायक व उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता ने सोने के पांच आभूषण भेंटकर कन्यादान किया। इसके अलावा विधायक ने उपहार स्वरूप फ्रिज, एलईडी, अलमारी, कूलर, पंखा, सिलाई मशीन, बक्सा, प्रेस, ट्रॉली बैग, बर्तन, बेड, गद्दा आदि दिया। समारोह की पूरी व्यवस्था पवन सिंह और प्रदीप सिंह ने संभाली। इस दौरान बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, प्रखर गुप्ता, रश्मि गुप्ता, अंजू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, अवधेश कटियार, आनंद अवस्थी, सुशील तिवारी, अवनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन