Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में अवैध मीट दुकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 दुकानों का निरीक्षण, कई पर कार्रवाई की संस्तुति

फतेहपुर में अवैध मीट दुकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 दुकानों का निरीक्षण, कई पर कार्रवाई की संस्तुति

    उत्तर प्रदेश फतेहपुर। जिलाधिकारी के आदेश और सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देश पर फतेहपुर जिले में अवैध मीट व चिकन दुकानों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने 5 जून 2025 को शहर और ग्रामीण इलाकों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर 11 मीट और चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के उल्लंघन और अवैध संचालन की पुष्टि हुई, जिस पर विधिक कार्यवाही की संस्तुति की गई है। जिन दुकानों पर अनियमितताएं पाई गईं उनमें ज्वालागंज स्थित मास्टर चिकन शॉप, आरबपुर की धर्मेंद्र की सुअर मीट शॉप, पीरनपुर की शादाब चिकन शॉप, शांति नगर की शाहिद और साबिर चिकन शॉप, अमौली की आयन चिकन शॉप, और बिंदकी जहानपुर की शकील, सरफराज की दुकानों के नाम प्रमुख हैं।   टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, सिद्धार्थ कुमार और दिनेश चंद्र भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ संकेत दिया कि जनहित में यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध दुकानों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से मीट बेचने वालों में हड़कंप है, वहीं आम जनता ने इस मुहिम की सराहना की है। प्रशासन का कहना है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन